Breaking News

पनुवानौला रामलीला में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, मुख्य अतिथि गोविंद पिलख्वाल रहे मौजूद

अल्मोड़ा: पनुवानौला में आयोजित रामलीला के छठे दिवस शूर्पणखा नाक भंजन और खर-दूषण वध के प्रसंगों का शानदार मंचन किया गया। लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने और भगवान श्रीराम के हाथों खर-दूषण के वध के दृश्य ने दर्शकों का ध्यान खींचा। देर रात तक सैकड़ों की संख्या में दर्शक रामलीला देखने के लिए जुटे रहे।

 

रामलीला में शूर्पणखा नाक भंजन और खर-दूषण वध के बाद मारीच को रावण द्वारा स्वर्ण मृग के रूप में भेजने, सीता हरण, राम विलाप, जटायु उद्धार और शबरी आश्रम के भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया।

 

मंचन में राम की भूमिका सूरज बिष्ट, लक्ष्मण की युवराज राणा, सीता की हिमांशु नेगी, खर-दूषण की अमित गैड़ा और अमित जोशी, शूर्पणखा की रिया तिवारी, रावण की हेमंत शाह, मारीच की कुणाल राणा, जोगी रावण की रवि जोशी और जटायु की भूमिका किशन भंडारी ने निभाई।

 

इससे पूर्व मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Check Also

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, बताईं अपनी प्राथमिकताएं

देहरादून: उत्तराखंड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोकभवन में आयोजित समारोह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *