Breaking News
Oplus_131072

धौलछीना रामलीला में धूमधाम से निकली राम बारात, विवाह प्रसंग ने मोहा मन

-देर रात तक रामलीला देखने के लिए जुटे रहे दर्शक
-कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा

 

धौलछीना (अल्मोड़ा): धौलछीना में रामलीला का भव्य आयोजन जारी है। जिससे माहौल भक्तिमय व राममय बना हुआ है। बुधवार रात राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। राम बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

धौलछीना बाजार क्षेत्र से ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच राम बारात निकाली गई। बारात में शामिल लोग नाचते-गाते हुए रामलीला मंच तक पहुंचे। इसके बाद भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का सुंदर प्रसंग मंचित किया गया।

 

बुधवार रात राम-सीता विवाह, मंथरा-कैकई संवाद, दशरथ-कैकई संवाद, राम-कौशल्या संवाद और राम-सीता संवाद सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। राजा दशरथ और कैकई के बीच हुए संवाद तथा भगवान राम और माता कौशल्या के भावपूर्ण संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम बारात और विवाह प्रसंग के दौरान रामलीला मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे।

 

इन कलाकारों ने निभाई भूमिका

राम की भूमिका तनिष्क रावत, लक्ष्मण की आदित्य मेहरा, सीता की मेघा बोरा, दशरथ की चिरंजी लाल वर्मा, कैकई की काजल बोरा, कौशल्या की आशा शुगड़ा, सुमित्रा की निकिता पड़ियार, जनक की प्रशांत रावत तथा सुनैना की भूमिका कोमल मेहता ने निभाई। कलाकारों के अभिनय और संवाद अदायगी को दर्शकों ने खूब सराहा।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *