Breaking News
Oplus_131072

मंत्री रेखा आर्य की रैली के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 210 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा, CM और मंत्री के पुतले फूंके

-सोमेश्वर में 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया
-भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आए

 

अल्मोड़ा: सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की सम्मान रैली के दौरान सियासी टकराव देखने को मिला। मंत्री के स्वागत में निकली रैली के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चौराहे पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के पुतले फूंककर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री की रैली के आगे विरोध रैली निकाली। मंत्री का काफिला रामलीला मैदान के गेट के पास पहुंचा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। स्थिति को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

मुख्य चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने मंत्री रेखा आर्य और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता को असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है और 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय राजनीतिक कार्यक्रमों के जरिए ध्यान हटाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और गिरधारी लाल साहू की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक पार्टी इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, राजू भट्ट, भुवन दोसाद, राजेंद्र बाराकोटी, गोविंद बाल्टियाल, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, अमरजीत भाकुनी, संतोष कुमार, रमेश भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष मेहता, प्रकाश खाती, सुनील बाराकोटी, आसुराज, पंकज पाठक, कैलाश, विजय सेजारी, विजय बिष्ट, पूजा मेहरा, प्रेमा बोरा, जीवा पटनी, भावना बोरा, इंद्रा उपाध्याय, भीम सिंह अलमिया, नारायण राम, राजेंद्र बिष्ट, आनंद रामेला, राजेंद्र राम और गीतेश नगरकोटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Check Also

धौलछीना रामलीला में धूमधाम से निकली राम बारात, विवाह प्रसंग ने मोहा मन

-देर रात तक रामलीला देखने के लिए जुटे रहे दर्शक -कलाकारों के अभिनय को खूब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *