Breaking News

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकताओं में भरा जोश

अल्मोड़ा। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार 18 जून को पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज देश के अधिकांश राज्यों में भगवा लहरा रहा है। कहा कि यदि आज भारतीय जनता पार्टी चुनावों में लगातार जीत दर्ज करती हुई आ रही है तो इसका श्रेय हमारे कार्यकर्ताओ को जाता है ।

मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 में होने वाले पंचायत, निकाय औऱ लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए और कहा कि देश और प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए। मंत्री ने कहा कि पार्टी व संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक महेश नेगी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता भट्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, रमेश बहुगुणा, किरन पंत, लता बोरा, लीला बोरा, गोविंद सिंह पिलख्वाल, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज, अमित साह ‘मोनू’, सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

राजकीय शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में एलटी …

preload imagepreload image
05:21