Breaking News

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आफत की बारिश, मलबा आने से अब यह मोटर मार्ग हुआ बंद

डेस्क। प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। भारी बारिश से नदी-नालों में बने पुलों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो चुकी है।

चमोली जिले में मंडल-चोपता मार्ग मलबा आने से देवलधार और नरोधार के बीच यातायात हेतु अवरूद्ध हो गया है। इसके अलावा लामबगड़ खचडू नाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर है।

Check Also

पारिवारिक रंजिश में खूनी खेल, भतीजे ने चाचा-चाची को रॉड से पीटकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

बागेश्वर: कुमाऊं के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। …