अल्मोड़ाः नगर के कर्नाटक खोला निवासी प्रांजल कर्नाटक भारतीय थल सेना में अफसर बन गई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन खुशी से झूम उठे। साथ ही पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।
प्रांजल की प्रारंभिक शिक्षा आर्यन पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से हुई। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय व बीयरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। प्रांजल पढ़ाई के साथ ही खेल, संगीत, ताइक्वांडो समेत अन्य क्षेत्रों में भी आयाम स्थापित कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा वर्ष 2012 में प्रांजल तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है।
प्रांजल की माता विद्या कर्नाटक शिक्षिका है। जबकि पिता विनोद कर्नाटक आईटीआई, ढोकाने, नैनीताल में कार्यदेशक के पद पर कार्यरत है।
सेना में अफसर बन बढ़ाया जिले का मानः कर्नाटक
प्रांजल के सेना में अफसर बनने पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने खुशी जताई है। कर्नाटक ने कहा कि कर्नाटक खोला समेत पूरे जिले के लिए यह गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि एक बेटी जो सेना में रहकर देश सेवा करेगी, ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रांजल व उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News