इंडिया भारत न्यूज डेस्कः उत्तराखंड के पौड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादस ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अंधेरा होने के चलते रेसक्यू टीम को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने बताया कि 9 घायलों को रेस्क्यू किया है। इनमें से 6 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल, एक गंभीर घायल को कोटद्वार रेफर किया है जबकि 2 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।
ये भी पढ़ें उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत की सूचना
दरअसल, पौड़ी जिले में मंगलवार को बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 45 से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी। तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने घटना की सूचना के बाद सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और डीएम पौड़ी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News