अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिले के 12 मंडलों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सोमवार को की गई प्रभारियों की घोषणा में सोमेश्वर मंडल के लिए धर्मेंद्र बिष्ट, अल्मोड़ा नगर मंडल के लिए ललित मोहन दोसाद, मजखाली मंडल के लिए आनंद डंगवाल, स्याही देवी मंडल के लिए प्रकाश भट्ट, लमगड़ा मंडल के लिए राजेंद्र बिष्ट, जैती भनोली मंडल के लिए देवाशीष नेगी, ताकुला मंडल के लिए महेश बिष्ट, भैसियाछाना मंडल के लिए संजय डालाकोटी, जागेश्वर मंडल के लिए कैलाश गुुुरुरानी, दन्या मंडल के लिये महिपाल बिष्ट, अल्मोड़ा ग्रामीण के लिए इंदर सिंह डसीला व हवालबाग मंडल के लिए जगदीश तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया हैं।
जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी प्रत्येक मंडल व जिले के समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे और संगठन की मजबूती के साथ साथ सरकार व संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने काम करेंगें।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News