अल्मोड़ा: बीयरशिवा स्कूल के पूर्व प्रशासक, गोरखा कल्याण परिषद के संरक्षक व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शेरबहादुर राणा की पत्नी शान्ति राणा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने आज सबह सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 82 साल की थी।
स्व. राणा की मंगलवार को आवास में तबीयत खराब होने पर पारिवारिक जन उन्हें बेस हास्पिटल ले गये थे। जहां से उन्हें सुशीला तिवारी हास्पिटल रिफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह एक पुत्र, पाँच पुत्रियों को छोड़कर चली गयी।
परिजन उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास बीयरशिवा स्कूल के निकट ले आये है। 26 जनवरी यानी गुरूवार को सुबह 11 बजे उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ घाट को प्रस्थान करेगी।
उनके निधन पर विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पूर्व प्रान्तीय काँग्रेस सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष काँग्रेस तारा चन्द्र जोशी, दुग्ध डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, रेडक्रास अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, सुनील कर्नाटक, डे केयर अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, पूर्व सभासद दीपू नेगी, पूर्व सभासद कमल पन्त, तारू तिवारी, पंकज वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/