अल्मोड़ा: ताकुला विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सुनौली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली से मुलाकात की। सीईओ को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि राइंका सुनोली में जीव विज्ञान तथा रसायन विज्ञान प्रवक्ता के पद लंबे समय से रिक्त हैं। पिछले दिनों एलटी गणित की अध्यापिका का भी स्थानांतरण हो गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा कक्षों की भारी कमी है। यह इंटर कालेज जूनियर हाईस्कूल के भवन में चल रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी विद्यालय परिसर में चारदीवारी नहीं है। भूस्खलन के कारण विज्ञान प्रयोगशाला व कम्प्यूटर कक्ष को भारी खतरा पैदा हो गया है।
शिष्टमंडल में एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी, ग्राम प्रधान पूजा भाकुनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ठाकुर राम, संसाधन पंचायत संगठन के पूरन सिंह, चंपा देवी, वार्ड सदस्य सरिता देवी, पूजा देवी आदि शामिल रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
