अल्मोड़ा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों’ अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 2 महीने तक चलेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक व गांव गांव तक जाएंगे। जिला मुख्यालय में अभियान के पहले दिन माल रोड में नगरपालिका से जी.बी. पंत पार्क तक यात्रा निकाली गई।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद गांव-गांव तक हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से हर कस्बे, हर गांव में लोगों को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर फेल साबित हो गई है। इस अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई, भर्ती घोटाले समेत अन्य मुद्दों को उजागर करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, केवल सती, गीता मेहरा, रजनी टम्टा, जया जोशी, आशा शर्मा, पूनम आर्या, प्रमोद पवार, अमन अंसारी, नवाज खान, सुनील कर्नाटक, नामित जोशी, अब्दुल निजाम, कुंदन भंडारी, अंबी राम, नारायण दत्त पांडे, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, मयंक बिष्ट, रोहित रौतेला, सूरज वाणी, मोहन देवली, सरिता वाणी, धीरज गैलाकोटी, दानिश खान, विशाल शाह, प्रदीप बिष्ट, मनोज बिष्ट, नितिन रावत, शरद शाह, अमित बिष्ट, अमित नेगी, मनीष पवार आदि लोग मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/