Breaking News
Oplus_131072

पनुवानौला में 23 अक्टूबर से होगा रामलीला मंचन, इस बार रामलीला को भव्य रूप देने की तैयारी

 

पनुवानौला (अल्मोड़ा): धौलादेवी विकासखंड के पनुवानौला में प्रसिद्ध रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आगामी 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला को इस बार और अधिक भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और कलाकार आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि इस बार रामलीला को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलाकार पिछले एक माह से विभिन्न पात्रों के अभिनय, संवाद और मंचन का अभ्यास कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को रामायण के प्रसंगों का बेहतर मंचन देखने को मिल सके। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होगा।

 

इस बार राम की भूमिका सूरज बिष्ट, लक्ष्मण की भूमिका युवराज राणा, सीता की भूमिका हिमांशु नेगी, भरत की भूमिका वरन चम्याल और शत्रुघ्न की भूमिका प्रियांशु नेगी निभाएंगे। वहीं, कुंदन सिंह गैड़ा हनुमान और हेमंत शाह रावण की भूमिका में नजर आएंगे। हारमोनियम पर भुवन जोशी और तबले पर विशाल बोरा संगीत की संगत देंगे। रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों और कलाकारों में उत्साह बना हुआ है।

Check Also

Road accident: अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, एक की मौत, चालक समेत 2 लोग घायल

  अल्मोड़ा: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *