अल्मोड़ा: आयुष योग प्रशिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से संगठन के विस्तार और गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष भवानी बोरा ने विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन की नई टीम गठित की है।
नई नियुक्तियों के तहत गीता पाण्डेय को उपाध्यक्ष, यमुना प्रसाद को जिला महासचिव, मनोज बजेठा को सचिव, बबीता जोशी को संयुक्त सचिव, कमल कुमार को कोषाध्यक्ष, दीपांशु कुमार को सह कोषाध्यक्ष, डॉ. मंजू बोरा को संगठन मंत्री, हिमांशु पंत को संगठन महामंत्री और ज्योति रैखवाल को मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा भावना अधिकारी और गीतांजलि भट्ट को सदस्य, निर्मला पनवाल को प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम प्रभारी तथा गायत्री सुयाल को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला अध्यक्ष भवानी बोरा ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने, योग के प्रचार-प्रसार और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
India Bharat News Latest Online Breaking News
