अल्मोड़ा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेसी अब घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। इसके लिए पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा की समाप्ति के बाद 26 जनवरी से यह अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान दो महीने यानी 26 मार्च तक चलेगा।
इसी क्रम में अल्मोड़ा से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बुधवार को ग्राम नाटाडोल ग्राम पंचायत भांगा देवली पहुंची। जहां ग्रामीणों के साथ बैठक की गई।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने महंगाई, बेरोजगारी, विकास को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। सतवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई को रोकने समेत सभी मोर्चो में असफल हो गयी है। डबल इंजन का दंभ भरने वाली सरकार का इंजन फेल हो चुका है। आज उत्तराखंड समेत पूरे देश के बेरोजगार युवाओं में हताशा व निराशा का माहौल है। जनता भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। सतवाल ने कहा कि इस इस देश को सिर्फ कांग्रेस चला सकती है। इसलिए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान सरकार और कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों की तुलना करने की जरूरत बताई।
इस मौके पर शिवराम आर्य, रमेश बिष्ट, रमेश मेलकानी ग्राम पंचायत नाटा डोल ग्राम प्रधान जीवन चंद्र, ग्राम प्रधान भांगा देवली नरेंद्र आर्य, त्रिलोक सिंह समेत कई महिलाएं व पुरुष हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/