अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को चितई स्थित एक होटल सभागार में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
आपमे संबोधन में शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत 2 सांसद से 303 सांसद वाली पार्टी बन गयी है। 2024 लोक सभा चुनाव में इस लक्ष्य को 400 के पार पहुंचाना है। जिसके लिए पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा पार्टी पंच परमेश्वर की परिपाटी पर चलती है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाता है। प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं को राष्ट्र से बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्य करने का अवसर प्रदान करती है।
शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय संगठन से लेकर बूथ तक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसके लिए पार्टी काम कर रही है। आगे प्रत्येक बूथ, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना टोली बनाए जाने की योजना है। इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। साथ ही आगामी 6 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के झंडे को अपने-अपने घरों में फहरायगें।
इस कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह लटवाल ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने आह्वान किया। साथ ही केंद व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके, प्रत्येक कार्यकर्ता इसे अपनी जिम्मेदारी समझ इस पर तन मन से काम करें।
संचालन मंडल महामंत्री कमल सिंह अधिकारी व मनोहर सिंह मेहरा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मंडल प्रभारी इंद्र डसीला, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन मेहरा, गोविंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रमा जोशी, भानु अधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र खोलिया, राजेंद्र सिंह लटवाल, अर्जुन लटवाल, कन्हैया बिष्ट, चंद्रा पिलख्वाल, आशा बोरा, कंगना रावत, गीता बिनवाल, हंसी मेहरा, अनीता रावत, मनोज बोरा, राजेन्द्र बोरा, प्रेम सिंह सिराडी़, बलवन्त बोरा, योगेश टम्टा, राजेंद्र मलवाल आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News