Breaking News

NMOPS का जनजागरण अभियान जारी, रैली के लिए सभी कर्मचारियों को किया जा रहा एकजुट

अल्मोड़ा: एन.एम.ओ.पी.एस (NATIONAL MOVEMENT FOR OLD PENSION) उत्तराखंड की जिला इकाई का जनजागरण अभियान जारी है। अभियान के दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हवालबाग, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनजागरण अभियान चलाया गया।

राजकीय शिक्षक संघ के भवन में भी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हल्द्वानी रैली के लिए एकजुटता दिखाई। जहां राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेन्दु जोशी, सचिव भूपाल चिलवाल, दिनेश चन्द्र पन्त अजरा परवीन, मीनाक्षी जोशी, जीवन सिंह नेगी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ किशोर जोशी, सचिव जगदीश भंडारी, एन.एम.ओ.पी.एस उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी, चंदन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, दीपक शाही, गिरिजा भूषण जोशी, प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गणेश भट्ट, सचिव विनोद, कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह राजपूत, अशोक रावत, राजेन्द्र टाकुली, दीप्ति साह, चंपा साह, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सभी संगठनों द्वारा एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी 26 फरवरी को होने वाली रैली में प्रतिभाग करने का संकल्प लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हवालबाग में बलवंत सिंह मेहरा नवीन चन्द्र तिवारी गोविंद सिंह रावत कमलेश ज़ोशी गीता आर्या, हिम्मत सिंह दीपा नेगी योगेश तिवारी व जिला प्रशिक्षण संस्थान में गोपाल सिंह गैड़ा, के देवड़ी, बनकोटी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

एन.एम.ओ.पी.एस उत्तराखंड जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव भूपाल चिलवाल व प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से हल्द्वानी में होने वाली रैली में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …