Breaking News

तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा, लेकिन फंस गया शख्स!.. देखे वीडियो

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पिंजरे में तेंदुआ या बाघ कैद हो गया, ऐसी खबर आपने अक्सर पढ़ी या देखी होंगी। लेकिन जब पिंजरे में तेंदुआ या बाघ नहीं बल्कि किसी शख्स के कैद होने की खबर मालूम पड़े तो आप हैरत में पड़ जाएंगे। लेकिन ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आया है। जहां तेंदुए की जगह एक व्यक्ति पिंजरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

ये घटना बुलंदशहर जिले के थाना अगौता क्षेत्र के गांव बसेंदुआ की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव में काफी समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया और पिंजरे में एक मुर्गे को रखा। ताकि मुर्गे के लालच में बाघ वहां आए और वह उसमें कैद हो जाए।

इस लिंक को क्लिक कर वीडियो देखे

https://twitter.com/RahulSinhaTV/status/1629014607250739200?s=20

 

लेकिन लोग जब सुबह उठकर पिंजरे के पास पहुंचे तो मामला ठीक इसके उलट नजर आया। पिंजरे में तेंदुआ तो कैद नहीं हुआ बल्कि एक शख्स पिंजरे में कैद हो गया। माना जा रहा है कि यह व्यक्ति मुर्गे के लालच में पिंजरे में घुसा होगा। जिससे वह पिंजरे में कैद हो गया। फिर क्या था, लोगों ने पिंजरे में बंद शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा।

वही, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि, ‘बचपन में सुना था लालच बुरी बला होती है आज देख भी लिया’, किसी ने लिखा, ‘लालच का नतीजा हमेशा ही बुरा होता है।’

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति …