Breaking News

अल्मोड़ा: रसोई गैस के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने फूकां पीएम का पुतला, कहा- महिलाओं की दिल की बात सुनें प्रधानमंत्री

अल्मोड़ा: केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा एकबार फिर घरेलू रसोई गैस एवं व्यवसायिक सिलेंडर में बेतहाशा मूल्य वृद्धि करने के खिलाफ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेसजनों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात देशवासियों को सुनाते है। अब समय आ गया हैं कि देश की आधी आबादी महिलाओं की दिल की बात सुनकर तत्काल घरेलू रसोई एवं व्यवसायिक सिलेंडर की मूल्य वृद्धि को महिलाओं के हित में वापस लें।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि देश की जनता पहले से ही बढ़ी मंहगाई की मार सह रही हैं। आम बाजार में रसोई से लेकिन दैनिक उपभोग की हर वस्तु के मूल्य आसमान छू रहे हैं। आम जनता का मँहगाई से हाल बेहाल हैं। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पहले से बढ़ी मंहगाई पर घरेलू एंव व्यवसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके आग में घी डालने का कृत्य किया हैं। जिसे जनहित में अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। देश के प्रधानमंत्री को अविलम्ब रसोई गैस वृद्धि को वापस लेना चाहिए।

जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडर में मूल्य वृद्धि करके मोदी सरकार ने आम जनता पर दोहरी मार डाल दी हैं। घर की रसोई से लेकर होटल रेस्टोरेंट एंव छोटे कारोबारी के रोजगार पर भी बड़ा असर पडे़गा। जिसकी सीधी मंहगाई की मार आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ना बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, सरस्वती, कमला कार्की, लीला जोशी, पूनम आर्या, उमा कोरंगा, आशा थापा, हेमा तिवारी, अनीता कन्नोजिया, रमा लोहनी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, माया गैडा़, धीरा तिवारी, ज्योति बिष्ट, तारा भण्डारी, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, अमन अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल, विपुल कार्की, गजेन्द्र फर्तयाल, ललित सतवाल, सभासद सचिन आर्या, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धीरेन्द्र गैलाकोटी, एन.डी पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, हरीश भट्ट, सुनील सिंह, पूर्व महासचिव छात्रसंघ नवीन कनवाल, दीपेश काण्डपाल, देव सिंह चोहान, अशोक ग्वासाकोटी, गोविन्द प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, नवाज खान, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …