Breaking News

‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ से नवाजे गए शटलर लक्ष्य सेन

अल्मोड़ा: खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए शटलर लक्ष्य सेन को ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड से सम्मानित होने के बाद उनके गृह जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचित बी.एस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘चैनल 9’ की ओर से बेगलुरु, कर्नाटक में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र के कुल 9 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुदीप संजीव थे।

खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर लक्ष्य सेन को इस अवार्ड के लिए चुना गया था। जिसके बाद लक्ष्य सेन को ‘स्पोर्ट्स मैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा गया।

इन्फ़ोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति एवं सुधा मूर्ति को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जबकि सिनेमा फील्ड का अवार्ड प्रसिद्ध साउथ इंडियन एक्टर ऋषभ शेट्टी को दिया गया।

लक्ष्य सेन को ये विशिष्ट सम्मान मिलने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों व गृह जनपद से नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी.के जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचौरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, डॉक्टर जे.सी दुर्गापाल, ज़िला खेल अधिकारी व कोच अरुण बंग्याल आदि ने लक्ष्य व उनके कोच व पिता डी.के सेन व माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई प्रेषित की है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया उपवास, बीजेपी सरकार पर लगाए यह आरोप

अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती के विज्ञान संकाय को गुप्तकाशी स्थानांतरित किए जाने …