Breaking News

अल्मोड़ा: धामी सरकार की बढ़ी चिंता, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की नई रणनीति तय… पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। एक बार फिर अब धामी सरकार की​ चिंता बढ़ने वाली है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एक बार फिर अपने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बना चुका है। एनएमओपीएस आगामी 16 अप्रैल को पुरानी पेंशन संवैधानिक मार्च निकालेगा। जिसकी तैयारियां तेज कर दी है।

पुरानी पेंशन संवैधानिक मार्च को लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी की बैठक यहां नगरपालिका के स्व. विजय जोशी सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने व तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मार्च को सफल बनाने के लिए जिले में संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा की पुरानी पेंशन कार्मिकों का हक है। कार्मिकों का पैसा शेयर बाजार के हवाले किया जा रहा है जिससे उनका भविष्य खतरे में है।

बैठक में जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने कहा कि पेंशन ना केवल कार्मिकों के बुढ़ापे का सहारा है बल्कि उनका संवैधानिक अधिकार है। जिसकी बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन का मुद्दा उठाने के लिए कर्मचारियों ने विधायक मनोज तिवारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक का संचालन ब्लॉक संयोजक धौलादेवी राजू महरा ने किया।

बैठक में डॉ. मनोज जोशी, धीरेंद्र कुमार पाठक, कुलदीप जोशी, जगदीश भंडारी, नितेश कांडपाल, मोहन सिंह बिष्ट, कैलाश जोशी, खुशाल महर, प्रमोद मेहरा, दीपक कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह गुसाईं, गिरिजाभूषण जोशी, शंकर भैसोड़ा, दीपक तिवारी, पंकज बहुगुणा, तारा सिंह बिष्ट, बसंत पांडे, कुंदन कनवाल, अनिल कांडपाल, पवन मुस्युनी, पी.एस मेहता, युगल मठपाल, संजय सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह लटवाल, दिनेश गिरी, रमेश चंद्र पांडेय, प्रशांत लोहनी, जनार्जन तिवारी, गोविंद जोशी, मनोज पाठक, एस एस डंगवाल, चंदन सिंह बिष्ट, विनोद कुमार, पी.एस बोरा आदि मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Almora:: डेढ़ लाख से अधिक की चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। …