Breaking News

सांस्कृतिक नगरी में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, छोलिया संगीत पर झूम उठे लोग

अल्मोड़ा: हिंदू सेवा समिति की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई। सिद्ध नौला पलटन बाजार से इस यात्रा का आगाज हुआ। जो मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में छोलिया कलाकारों का नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। छोलिया कलाकारों का नृत्य देख कई लोग उत्साहित हो उठे और खुद भी झूमने लगे।

शोभा यात्रा में नगर क्षेत्र की महिलाए कुमाऊनी परिधान में सजधज कर पहुंची। महिलाओं द्वारा भजन व कुमाऊंनी गीत गाये। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

इस शोभा यात्रा में विधायक मनोज तिवारी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज शोभा यात्रा के माध्यम से संस्कृति व परपंरा का एक संदेश देने का काम किया है। जिसे आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक बिखेरने की जरूरत है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि आने वाले सालों में इस शोभा यात्रा को और भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण व इसके प्रचार प्रसार के लिए आगे आने के लिए सभी लोगों का आभार जताया।

शोभा यात्रा में हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन लाल, सचिव कमल साह कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, उपसचिव चंदन बहुगुणा, दीपक साह दीपक वर्मा कमल भट्ट, समिति के संरक्षक सुशील साह, आशीष वर्मा, दिनेश रावत, यशवंत पवार, पूरन रौतेला, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, दर्शन रावत, गोविंद मटेला, गोविंद तिलक, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, भैरव गोस्वामी, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, केवल सती, मनीष जोशी, युवम बोरा मनोज बिष्ट, तरुण जोशी, भूपेंद्र भोज, निर्मल रावत, वैभव पांडे, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, कृष्ण बहादुर, पुष्कर बिष्ट, दीपक साह, रितेश वर्मा, भुवन वर्मा, अमन नज्जोन, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, कार्तिक साह, विनीत बिष्ट, नरेंद्र कुमार, संजय वर्मा पवन साह, कमल तिवारी, कमल बिष्ट, नवीन बिष्ट, दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, ऋतिक कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कार्की, पंकज, अमित, करिश्मा रावत, गीता मेहरा, रीना वर्मा, विमला बोरा, विमला तिवारी, मनीष जोशी, विवेक वर्मा, अवि, मनोज पाठक, रोहित साह, पवन वर्मा, तरुण वर्मा, अनूप खजुनिया, मंजुल मित्तल, संदीप नयाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …