Breaking News

कांग्रेस का सत्याग्रह, कहा- लोकतंत्र की हत्यारी है केंद्र की भाजपा सरकार

अल्मोड़ा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लमगडा़ द्वारा आयोजित कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल करने के लिए चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आन्दोलन के क्रम में लमगडा़ बाजार में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह आन्दोलन के द्वारा राहुल गांधी का समर्थन किया।

आन्दोलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज देश बहुत बड़े राजनैतिक संक्रमण से गुजर रहा हैं। लोकतंत्र की आस्था में जिस देश को लम्बे संघर्ष एवं बलिदान से आजादी मिली थी। आज उन्हीं सिद्वातों को नष्ट करने का कार्य केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है। आज संविधान के मूल उद्देश्य के साथ आम व्यक्ति की अभिव्यक्ति पर चोट पहुँचाने का कृत्य हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा देश की वर्तमान हालात का रिपोर्ट कार्ड था। जिससे केन्द्र की मोदी सरकार घबरा गई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह आन्दोलन बड़े संघर्ष का आगाज हैं। आज जनता छद्वम राजनीति करने वाली भाजपा के षड्यंत्र को देख रही हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में पिछले 9 सालों से अघोषित आपाताकाल लगाया हुआ है। देश के प्रधानमंत्री अपने मन की बात का शतक लगा चुके है। लेकिन जनता के मन की पीडा़ नहीं सुन रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन चुकी है। देश का गरीब, किसान, बेरोजगार और महिलाएं असहाय हो चुके है।

कुंजवाल ने प्रदेश की धामी सरकार को आडे़ लेते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में सबसे अनुभवहीन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बन चुके है। पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में एक दर्जन से ज्यादा परीक्षाओं का लीक होना प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशासनिक क्षमता का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज उत्तराखण्ड में शराब सस्ती हैं। शिक्षा महंगी हो चुकी है। प्रदेश भाजपा में बडा़ आन्तरिक कलह चल रहा है। भाजपा के भीतर बड़ी खींचतान में मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा हैं। इन सब चीजों से प्रदेश का विकास ठप्प हो चुका है। रोजगार नहीं मिलने से बेरोजगार बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। लेकिन सरकार सुस्त बनी हुई हैं। वो दिन भी दूर नहीं हैं। कि प्रदेश में फिर से नेतृत्व परिवर्तन की आशंका को बल मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश एंव प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती हैं। इसलिए इस सत्याग्रह आन्दोलन को अलख जगाने के लिए कमर कसनी होगी।

आन्दोलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बोज ने कहा कि छद्म नारों की सरकार को उखाड़ फेकने के लिए हर कांग्रेसी को मजबूती से आगे आना होगा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों में हर हाथ को मजबूत बनाकर मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेकने का संकल्प हर घर-घर पंहुचाना हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही सरकार ने हिटलर के दौर की याद दिला दी है। इसलिए इनके पतन का समय आ चुका हैं। सत्याग्रह की आवाज दिल्ली तक पहुंचानी हैं।

सत्याग्रह आन्दोलन की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत एवं संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोडा, प्रदेश महासचिव महिपाल प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष जैंती चन्दन बिष्ट, ब्लाक कमेटी जागेश्वर बिशन बिष्ट, शिवराम आर्या, रमेश बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र बेलवाल, त्रिलोक सिंह, धन सिंह, पान सिंह बोरा, पूरन पाण्डेय, हेम आर्या, रमेश बिष्ट, पान सिंह बर्गली, मोहन कुंजवाल, मल्ला सालम प्रभारी रमेश बिष्ट, मोहन नगरकोटी, दीपक मलाडा़, हरिमोहन भट्ट, पूर्व सदस्य जिला पंचायत राजेश अधिकारी, गोपाल महरा, ललित सतवाल, बिशन राम, दीवान राम, सतीश पन्त, बहादुर राम, पूरन पाटनी, दिनेश पाण्डेय, दीपक सिंह, शिवराज सिंह बनौला, बहादुर सिंह, बलवन्त सिंह, महेन्द्र सिंह, पान सिंह, जसवन्त सिंह, दीवान सिंह, बच्चीराम, नरेन्द्र प्रसाद, नारायण राम, सुन्दर सिंह, चन्दन बोरा, मोहनी देवी, तारा देवी, जॆतुली देवी, खष्टी देवी, तुलसी देवी, जयन्ती देवी, भगवती देवी, शोभादेवी, कलावती देवी, माधवी देवी, दीपा देवी सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सरपंच सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …