Breaking News

देवभूमि मीडिया क्लब ने आयुक्त का किया स्वागत

रामनगर: राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के रामनगर पहुंचने पर देवभूमि मीडिया क्लब ने उनका पहली बार रामनगर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस दौरान क्लब महामंत्री राजीव अग्रवाल, संरक्षक विनोद पपनै व चंचल गोला ने मीडिया क्लब भवन की स्थापना में आ रही दिक्कतों की चर्चा करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर मीडिया क्लब के लिए भूमि आवंटित कराए जाने की मांग की। इस मांगपत्र पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आयुक्त भट्ट ने जिलाधिकारी को फोन करके मीडिया भवन की भूमि के बारे में वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

डीएम द्वारा बताया गया कि पुरानी तहसील स्थित भूमि पर प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग स्थल पर मीडिया क्लब भवन की स्थापना प्रस्तावित है। पार्किंग के लिए धन भी आवंटित हो चुका है। पार्किंग निर्माण के साथ ही मीडिया क्लब को कार्यालय के लिए स्थान उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस दौरान रोहित गोस्वामी, बंटी अरोरा, मौ. कैफ, चंद्रसेन कश्यप, सलीम मलिक आदि मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …