इंडिया भारत न्यूज डेस्क: यात्रियों से भरी एक बस 50 फीट उचे पुल ने नीचे गिर गई। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। बस नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। हादसे में 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि 7 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकार ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है।
मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले का है। मंगलवार सुबह वाहन संख्या- एमपी 10-पी-7755 खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। हादसे में 9 महिलाएं, 3 बच्चे और 9 पुरुषों समेत कुल 22 लोगों की मौत हुई हैं। सभी मृतक खरगोन के बताए जा रहे हैं। 10 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 22 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/