Breaking News

पहलवानों के विरोध पर स्मृति ईरानी की चुप्पी पर कांग्रेस ने बोला हमला, केंद्र सरकार पर लगाया बृजभूषण सिंह को बचाने का आरोप

अल्मोड़ा: कांग्रेस देश के शीर्ष पहलवानों के समर्थन में उतर आई है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने प्रेस वार्ता कर यौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सरकार बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण केस में कार्रवाई करने से कतरा रही है वही, दूसरी ओर से दिल्ली जंतर मंतर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को डरा धमकाकर उनके साथ बर्बरता कर उनके आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया।​

इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए बिष्ट ने कहा कि वह मंत्री से पूछना चाहती है कि किसके डर से वह पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं। जब देश को मान सम्मान दिलाने वाली बेटियों के लिए न्याय नहीं दिला सकती हैं, तो स्मृति ईरानी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिलाध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि जिन बेटियों ने मेडल लाकर देश का मान बढ़ाया आज वही ​बेटिया सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार व उसके मंत्री खामोश है। आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। कहा कि देश की जनता इस पूरे मामले से भाजपा सरकार की कथनी व करनी को अच्छी तरह समझ चुकी है।

बिष्ट ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के शांतिपूर्ण धरना के बाद उन पर किस आधार में एफआईआर दर्ज की गई सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। महिला उत्थान के लिए बड़ी-बड़ी बात करने वाली केंद्र सरकार इस मामले में चुप है इसका यही संदेश जा रहा है कि सरकार बृजभूषण शरण से डर रही है। उन्हे बचाकर न्याय की मांग कर रही महिला पहलवानों पर मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला पहलवानों के समर्थन में एकजुटता के साथ खड़ी है।

उन्होंने यौन शोषण के आरोपी बृजभूशण शरण सिंह को तत्काल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से निष्कासित करने व गिरफ्तार कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने की बात कही। कहा कि अगर मोदी सरकार इसमे कोई कदम नहीं उठाती तो महिला कांगेस महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली जंतर मंतर में प्रदर्शन के लिए तैयार है।

पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी जिला महामंत्री( संगठन) त्रिलोचन जोशी, सेवादल जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री लीला जोशी, जया जोशी, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, मनोज बिष्ट, शरद शाह आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुpariva
हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …