Breaking News

Almora: गोडसे को देशभक्त बताने वाले पूर्व CM त्रिवेंद्र के बयान को कांग्रेस ने बताया राष्ट्र का अपमान, फूंका पुतला

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर ललित सतवाल के नेतृत्व हुआ। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। लेकिन यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई बार भाजपा के नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं। इस बयान से भाजपा का असली चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत भविष्य में जब भी जिले के दौरे पर आएंगे, यूथ कांग्रेस काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेगी।

इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, छात्रा उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन खेड़ा, धीरज गैलाकोटी, सुनील सिंह, लोकेश सुप्याल, नितिन रावत, निर्मल रावत, हर्षित दुर्गापाल, अमित बिष्ट, रक्षित शाह, मनोज बिष्ट, अमित नेगी, विपुल कार्की, प्रबल रौतेला, नगर अध्यक्ष तारु जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दिनेश पिलख्वाल, दीपेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …