Breaking News

अल्मोड़ा: BJP ने लाभार्थी सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को लाभार्थी सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र वल्दिया ने शिरकत की।

जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में हुए इस सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने अल्मोड़ा विधानसभा मे हो रहे विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री गरीब अन्य योजना के तहत 81 लाख 866 परिवारों को 3 लाख 68 हजार परिवारिक लाभ दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत 24 हजार 642 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये गये है। 1 लाख 28 हजार 792 परिवारों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का काम राज्य सरकार ने किया है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र वल्दिया ने कहा कि, ‘सशक्त किसान समृद्ध भारत’ के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 12 करोड़ किसानों को सालाना 6000 रुपये की सालाना की आर्थिक सहायता दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत 37.5 करोड़ किसान पंजीकृत है। 2013-14 से 2022-23 में कृषि बजट में 5.6% की बढोत्तरी हुई। चार करोड़ किसानों को 4.7 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया।

सम्मेलन मे सभी विधानसभा क्षेत्रों से आये लाभार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा नगर महामंत्री मनोज जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, कुंदन लटवाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल,  कैलाश गुरुरानी, अर्जुन बिष्ट, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, किरन पंत, पूनम पालीवाल, लता पांडे, तारा जीना, रेखा आर्य, मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, संजय बिष्ट, मंगल रावत, कमल अधिकारी, सुंदर मटियानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, विरेंद्र कुमार, गिरीश खोलिया, विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, नीमा आर्य, बबीता आर्य, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, नवीन आर्य, महेश कुमार, रमेश कुमार, हंसी मेहरा, तस्लीम अंसारी, दीवान मेहता, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भानु अधिकारी, जगदीश तिवारी, अजय वर्मा, सोनिया चौहान, रोहित कुमार, हिम्मत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …