अल्मोड़ा: श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की एक बैठक आहूत हुई। जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि श्री लक्ष्मी भण्डार द्वारा कराई जाने वाली रामलीला की तालीम आगामी 9 जुलाई से कराई जाएगी।
संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि श्री लक्ष्मी भंडार हुक़्क़ा क्लब एक सांस्कृतिक संस्था का दायित्व पूरे ईमानदारी से निभा रही है और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर ही है।
बैठक में पूर्व में आयोजित किये जाने वाले जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर भी निर्णय लिया गया कि पूर्व की भाँति ही इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने पर चर्चा की गई, जिसे आगामी बैठकों में तय किया जाएगा।
संस्था के सभी सदस्यों ने उत्तराखंड साहित्य रत्न(गुमानी पन्त) पुरुस्कार राजेन्द्र बोरा त्रिभुवन गिरी को मिलने पर व रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड द्वारा राज्यपाल पुरुस्कार श्री विनीत बिष्ट को मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।
संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि राज्य के दो बड़े पुरुस्कार संस्था के सदस्यों को मिलना हर्ष का विषय है संस्था के इन सदस्यों ने निश्चित रूप जिले व संस्था का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि संस्था अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए आगे बढ़ रही है और नित्य आगे ले जाने का प्रयास कर रही है।
तिवारी ने कहा कि श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब रामलीला नए नए प्रसंगों को लेकर आते रहा है और आगे भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रहेंगे। रामलीला महोत्सव व जन्माष्टमी महोत्सव के लिए कई समितियों का भी गठन किया गया।
अंत में संस्था के सदस्य अरुण रौतेला की माता के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी और पुण्य आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई।
बैठक में संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, सचिव विनीत बिष्ट, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी, सुबोध नयाल, चंचल तिवारी, विजय चौहान, भारत गोस्वामी, चंद्रशेखर कांडपाल, दीवान कनवाल, कैलाश साह,अजय साह,योगेश जोशी, वीरेंद्र बिष्ट,मनिकरण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।