Breaking News

अल्मोड़ा: AAP के प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार बोले- उत्तराखंड में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल

-लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित कुमार मेहरोलिया बुधवार को जिले के दौरे पर रहे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी वरिंदर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चें पर फेल हुई है। मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

प्रदेश प्रभारी गोयल ने कहा कि उत्तराखंड में आज शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार का बुरा हाल है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, बेरोजगारी में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य की जनता पलायन का दंश झेल रही है’ स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के अभाव में लोग अपने गांव-घर छोड़ने का मजबूर है। महिलाओं के साथ लगातार उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे राज्य की जनता ने अब आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर आप अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी।

वही, यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी को लेकर प्रदेश प्रभारी गोयल ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपना स्टैंड रख चुकी है, जो लोगों के हित में होगा आप पार्टी उस ओर काम करेगी।

सह प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि आम आदम पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह जगा है। हर राज्य में आप का वर्चस्व बढ़ रहा है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब मॉडल को उत्तराखंड में भी लागू करने की बात कही।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने कहा की राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त है। विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस कही नजर नही आ रही है। अल्मोड़ा जिला खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, पानी के संकट, बदहाल शिक्षा से दुखी है। विपक्ष के प्रदेश अध्यक्ष का गृह क्षेत्र होते हुए भी कांग्रेस के नेता कही नजर नही आ रहे है।

प्रेस वार्ता के बाद प्रदेश प्रभारी वरिंदर कुमार गोयल व सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के साथ जिले में संगठन को मजबूर करने पर मंथन किया गया।

इस दौरान संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, द्वाराहाट के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रकाश चंद उपाध्याय, जागेश्वर के पूर्व विधायक प्रत्याशी तारा दत्त पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा मेहरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा आनंद सिंह बिष्ट, रानीखेत से पूर्व विधायक प्रत्याशी नंदन सिंह बिष्ट, सल्ट से पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट, रेशमा, मुमताज खान, किरण आर्य, बाला देवी, मीरा जीना, नवीन चंद,अफसान खान, दानिश कुरेशी, मीना भंडारी, प्रकाश कांडपाल, देव सिंह, नंदन लाल साह, मोहन सिंह देवड़ी, अरुण तिवारी, रमेश जोशी, मुकेश कुमार, शमशेर आर्यन, दिनेश कुमार, मनोज गुप्ता, संदीप नयाल आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …