Breaking News

All India Senior Badminton Tournament: मिश्रित युगल में चयनित ने स्वर्ण व महिला एकल में अदिति ने जीता रजत

अल्मोड़ा: आल इंडिया सीनियर बैडमिंटन प्राइज मनी टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा। मिश्रित युगल में चयनित जोशी ने स्वर्ण तो महिला एकल में अदिति भट्ट ने रजत पदक हासिल किया है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी.एस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट 3 से 9 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के चयनित जोशी ने मिश्रित युगल में दिल्ली की काव्य गुप्ता के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में चयनित की जोड़ी ने आंध्र के हेम्गेन्द्र बाबु रेलवेज की कनिका कनवाल को को 19-21 21-5 & 21-13 से हराकर ख़िताब जीत लिया। कनिका कनवाल भी मूल रूप से ग्राम पहल, अल्मोड़ा, उत्तराखंड की रहने वाली है।

सेमी फाइनल में चयनित की जोड़ी ने असम के गौसे साकिया व आंध्र की मनीषा के की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-7 and 21-9 से हराया को हराया था। कनिका कनवाल की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ।

चयनित की जोड़ी पुरुष एकल में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुची थी। चयनित ने पिछले हफ्ते ही आल इंडिया सीनियर प्राइज मनी टूर्नामेंट, पुणे में कांस्य पदक जीता था।

महिला एकल में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने रजत पदक जीता। फाइनल में अदिति भट्ट को हरियाणा की उन्नति हुड्डा से 21-16, 18-21 व 19-21 के कड़े संघर्ष में से हार का सामना करना पड़ा। जबकि सेमी फाइनल में अदिति ने मानसी सिंह को 21-17 व 21-15 से हराया था। वही, कवार्टर फाइनल में अदिति भट्ट ने हरियाणा की अनुपमा उपाध्याय जो मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली हैं को 18-21, 21-17 & 21-14 से हराया था।

चयनित जोशी हैदराबाद में गोपीचंद एकेडेमी में ट्रेनिंग करते है। अदिति भट्ट प्रकाश पादुकोण एकेडेमी में कोच डी.के. के अंतर्गत ट्रेनिंग कर रही है।

चयनित जोशी व अदिति भट्ट की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों ने हर्ष जताया है।

उनके गृह जनपद अल्मोड़ा से नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन व उत्तराखंड बैडमिंटन के कोषाध्यक्ष राम अवतार, अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डी.के जोशी, सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, एनएस रजवार, हेम तिवारी, राजू तिवारी, प्रतीक महरा, जग्गू वर्मा, ज़िला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल समेत कई खिलाड़ियों ने चयनित जोशी व अदिति भट्ट समेत उनके माता-पिता को बधाई प्रेषित की है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार व लेखक ओम थानवी बोले- सत्ताहित में लोकहित की हो रही अनदेखी

अल्मोड़ा। जनसत्ता के पूर्व संपादक व वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि पत्रकारिता केवल …