Breaking News

Almora: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अल्मोड़ा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस ने अब सड़कों पर उतर कर लड़ाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने बुधवार को मौन सत्याग्रह(Congress Maun Satyagraha) किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने दोपहर 12 बजे से चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन सत्याग्रह ​किया। जिसमें विधायक मनोज तिवारी समेत कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि राहुल गांधी देश में जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठा रहे थे। जनता के प्रति उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ षडयंत्र रचकर उनकी सांसद की सदस्यता रद्द कर दी। केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता की न्यायपालिका जिसमें निर्दोषों को न्याय व दोषियों को सजा मिलती है को अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दबाव देकर गलत उपयोग करने में तुली है। जिससे यहां की जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई व्यक्ति इनकी कूटनीतियों के खिलाफ अगर आवाज उठाता है तो उसे तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दबाव में लेकर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल में भेजा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य है। तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी फैसले से क्षुब्ध होकर मौन सत्याग्रह के माध्यम से एक संदेश दिया जा रहा है कि अंत में जीत सत्य की होती है।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जब तक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होगी तब तक कांग्रेसजन आंदोलन करते रहेंगे।

मौन प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, नगर अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महामंत्री तारा तिवारी, हीरा तिवारी, जया जोशी, पुष्पा पांडे, मंजू कांडपाल, हेमा उप्रेती, सरस्वती आर्य, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, जिला मंत्री बी.के पांडे, जिला मंत्री रोहित रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, अल्प संख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला विक्रम सिंह बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष निजाम कुरेशी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन.डी पांडे, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशुतोष कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह धौनी, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसौदा राजेंद्र सिंह बिलवाल, विनोद सिंह, अरविंद रौतेला, हेम किरण जोशी, ललित सतवाल, हरेंद्र सिंह रावत, संगम पांडे, अवनी अवस्थी, शहाबुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, नन्दन सिंह फर्त्याल, जगदीश सिंह सिजवाली, जे.एस नेगी, सलीम अख्तर, नवल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …