Breaking News

मणिपुर दरिंदगी पर उत्तराखंड में सियासी उबाल, अल्मोड़ा में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक जताया विरोध

अल्मोड़ा: मणिपुर में महिलाओं के साथ ​हुई दरिंदगी के खिलाफ उत्तराखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। महिलाओं के साथ हुए इस जघन्य अपराध के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए जघन्य घटना पर सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद जागी केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं के स्मिता के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में चंद पंक्तियां ही कह पाई। यह भाजपा के चाल व चरित्र को उजागर करता है।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा ही पिछले तीन माह से मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ अभद्रता और बलात्कार की घटना हो रही है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर के मामले मैं चुप्पी साधी है। केंद्र व राज्य सरकार ने मणिपुर को जातीय आग में जलने के लिए छोड़ दिया।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर राज्य में जिस तरह से केंद्र और मणिपुर सरकार के इशारे पर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया है, वह पूरे देश को शर्मसार और कलंकित करने वाला है। देश के प्रधानमंत्री में अगर थोड़ी भी इंसानियत बची है तो मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, परितोष जोशी, गीता मेहरा, जिला मंत्री रोहित रौतेला, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, यूथ प्रदेश महासचिव मोहन देवली, धीरज गैलाकोटी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, यूथ विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, सभासद सचिन आर्या, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी शरद शाह, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, ललित सतवाल, अवनी अवस्थी, अमन अंसारी, जया जोशी, तारा तिवारी, मनिराज सिंह मटेला, मनोज बिष्ट, अभिषेक तिवारी उमेश गुरुरानी, भानु बिष्ट समेत कई कांगेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …