पुलिस ने आरोपी छात्र को किया अरेस्ट
इंडिया भारत न्यूज डेस्क: दिल्ली में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा पर रॉड से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती की हत्या ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में हुई। सिर पर हमला करने से युवती बुरी तरह जख्मी हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने बताया कि युवती ने शादी से इनकार कर दिया था, इसलिए उसने हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम नरगिस है। युवती की उम्र करीब 25 साल है। आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान के रूप में हुई है। इधर पुलिस ने युवती का शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारकर उसकी हत्या की गई। वही दूसरी तरफ मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फर्क नहीं पड़ता। सिर्फ अखबार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते है, अपराध नहीं रूकते।
India Bharat News Latest Online Breaking News
