अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के धौलादेवी इकाई की गुरुवार को बैठक आहूत की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुईं।
बैठक में बच्चों के संप्राप्ति स्तर बढ़ाने के लिए नई शिक्षा नीति से किस प्रकार बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते है इसको लेकर चर्चा हुई। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए ओपीएस आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान शिक्षकों से किया गया।
इस दौरान शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी पीए.एल. टम्टा से मुलाकात की और उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान बीईओ ने शिक्षकों को बताया कि पूर्व में लंबित प्रकरणों में अधिकतर प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका हैं। शेष लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र शेखर नेगी, ब्लॉक मंत्री गिरिजा भूषण जोशी, कोषाध्यक्ष संतोषानंद पांडे, ज़िला कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, त्रिभुवन चौधरी, गिरीश गैड़ा, खड़क सिंह, दिनेश चंद्र, उमेश पांडे, दीपक कोहली, विनोद पंत, राजू बिष्ट, भुवन पांडे, मनोज पाठक आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News