-हादसे में घायल 4 लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती
इंडिया भारत न्यूूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर और 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा चंबा जिले के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास हुआ। पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बोलरो में नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में 6 हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान और एक ड्राइवर है। वही, चार लोग घायल है। जिन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं।
India Bharat News Latest Online Breaking News