Breaking News
bjp logo

Bageshwar By-Election: भाजपा ने फाइनल किए 3 नाम, इनको बनाया जा सकता है प्रत्‍याशी

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन नामों का पैनल तैयार कर लिया है, जिसे केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में हुई बैठक में पैनल के नामों पर मुहर लगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल भी शामिल हुईं।

सूत्रों के अनुसार पैनल के लिए कुल पांच नामों पर चर्चा की गई। इनमें 2 नाम स्व. चंदन राम दास के स्वजन के थें। बैठक में 3 नाम पैनल के लिए तय किए गए, जिनमें स्व चंदन राम दास के एक स्वजन के अलावा दो अन्य नाम शामिल किए गए हैं। अधिक संभावना इसी बात की है कि स्व. दास के स्वजन को ही पार्टी अपना प्रत्याशी बनाए।

कांग्रेस हारने के लिए लड़ती है चुनाव: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बागेश्वर में कांग्रेस की चुनौती पर कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति के साथ जीतने के लिए और कांग्रेस हारने के लिए चुनाव लड़ती है। हम पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार पार्टी प्रत्याशी का चयन करते हैं और कांग्रेस अपनी पार्टी के अंदर और बाहर उम्मीदवार ढूंढती है। कांग्रेस को आज अपनी पार्टी में ही कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। जानकारी आ रही है कि वे उम्मीदवार दूसरी पार्टी से आयात करने वाले हैं।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …