– आरोपी शिक्षक व्हाट्सअप पर फ़ोटो भेजने का बनाता था दबाव, जान से मारने की देता था धमकी

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि 9 अगस्त की आधी रात को एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। जब आवाज आई तो, परिजनों ने हल्ला मचाया। जिससे वह भागते हुए देखा गया, लेकिन जब प्रार्थी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि, जो व्यक्ति आया था। वह उसकी क्लास का कंप्यूटर शिक्षक है।

आरोप है कि शिक्षक अक्सर मौका पाकर कंप्यूटर कक्ष में पीड़िता के साथ छेड़खानी करता था। साथ ही इस संबंध में किसी को बताने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देता था। इसके अलावा उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए भी दबाव बनाया जाता है।
नाबालिग छात्रा के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक चन्द्र भुवन उर्फ चन्द्र भुवन टम्टा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की फिराक में था।
India Bharat News Latest Online Breaking News

