Breaking News

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन बागेश्वर में, इस दिन से होगा शुरू

अल्मोड़ा: एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल का अधिवेशन इस बार राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में आयोजित होगा। यहां जीआईसी अल्मोड़ा में हुई बैठक पर इस पर सहमति बनी।

जगमोहन सिंह खाती व मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवेशन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में तय हुआ कि एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल, नैनीताल का अधिवेशन आगामी ​21, 22 व 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला सचिव मुकेश जोशी, पूर्व सचिव पंकज जोशी, ऊधमसिह नगर के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय, सचिव हरजीत चंपावत के अध्यक्ष मिंटू राणा, सचिव प्रकाश तड़ागी, पिथौरागढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन पाठक, जिला मंत्री नवीन चन्द्र पाठक, उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय सचिव सौरभ चंद, बागेश्वर के संरक्षक भुवन जोशी, अध्यक्ष विजय रावत, सचिव इंद्रेश कोरंगा, सदस्यों में पदाधिकारियों में मोहित कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार कांडपाल, विनीत पांडेय, योगेन्द्र सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह मेहता, पंकज कुमार जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र बोरा, पुष्पा कांडपाल, हारून, जीवन सिंह बिष्ट, संजय कुमार ,देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

व्यापार मंडल की बैठक में मिठाई कारोबारियों ने बयां की अपनी पीड़ा, सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा: व्यापार मंडल की धारानौला में मिठाई व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। …