Breaking News

Big Breaking: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन पुल टूटने से 17 लोगों की मौत, कई लोग घायल

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मिजोरम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सैरांग इलाके पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पुल में कार्य कर रहे कई मजदूर घायल हो गए।

यह दर्दनाक हादसा आइजोल से करीब 21 किमी दूरी पर हुआ है। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल का निर्माणा कार्य चल रहा था।

रेलवे और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। दुर्घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों व घायलों ​के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

अल्मोड़ा:: पत्रकार गोपाल गुरुरानी को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताया शोक

अल्मोड़ा: NUJ के प्रदेश सचिव पत्रकार गोपाल गुरुरानी की माता भगवती गुरुरानी पत्नी स्व. देवकीनंदन …