Breaking News

बागेश्वर में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्याशी 700 से अधिक वोट से आगे

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पूरे प्रदेश की नजर इस चुनाव पर टिकी है।

पहला चरण का रुझान सामने आने के बाद बीजेपी को 2190 मत मिले है। वही, कांग्रेस को 2945 मत मिले है। कांग्रेस बीजेपी से 754 वोट से आगे चल रही है।

2 दशकों से यह विधानसभा सीट पर बीजेपी जीत दर्ज करती आई है। ऐसे में बीजेपी के किले को कांग्रेस भेद पाती है या नहीं इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में शुरू हो गई है। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।

बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते 5 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज मैदान में उतरे 5 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

किस प्रत्याशी को कितने मत-

पार्वती दास BJP 2191
बसंत कुमार CONG0 2945
अर्जुन देव UKD। 52
भगवत प्रसाद SP 27
भागवत कोहली UPP 10
NOTA। 90

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …