Breaking News

Almora-(Big breaking): महेश सिंह परिहार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष पद पर इन्हें ​मिली जीत

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव व मतगणना सोमवार को संपन्न हुई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज महेश चंद्र सिंह परिहार के सिर सजा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जमन सिंह बिष्ट को को 64 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था।

11 सितंबर यानि आज जिला बार एसोसिएशन की 2023-25 की नई कार्यकारणी के लिए चुनाव कराएं गए। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। ​मतदान के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। देर शाम चुनाव समिति द्वारा चुनाव परिणाम घोषित किया।

जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी- फोटो, इंडिया भारत न्यूज

 

अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र सिंह परिहार ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 150 वोट पड़े। जबकि उनके प्रतिद्धंदी जमन सिंह बिष्ट को 86 तथा केवल सती को 21 मत हासिल हुए। परिहार ने 64 वोट के भारी अंतराल से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

गौरलतब है कि महेश चंद्र सिंह परिहार पिछले चुनाव में महज 6 वोट के अंतर से अध्यक्ष पद पर चुनाव हारे थे, उन्हें 114 वोट पड़े थे। जबकि शेखर लखचौरा ने 119 वोट पाकर पिछले बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत ने 130 मत पाकर जीत का परचम लहराया। उनके प्रतिद्वंदी कुंदन सिंह लटवाल को 96 वोट पड़े। जबकि इसी पद पर दीवान सिंह लटवाल को 24 मत पड़ें।

पिछले चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कविंद्र पंत व कुंदन ​लटवाल के बीच मुकाबला था, तब कुंदन लटवाल ने उन्हें 31 मतों से पराजित किया था। इस बार हार का बदला लेते हुए कविंद्र ने कुंदन को 34 मतों से हराकर जीत दर्ज की।

महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना जोशी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 157 वोट पड़े। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी अमिता चौधरी को 96 मत पड़ें। भावना ने 61 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

कार्यकारणी सदस्य के लिए इस बार 7 दावेदार चुनावी मैदान में थे। जिसमें सुनील कुमार ने 179, पल्लव को 176, रमा शंकर को 146, विवेक तिवारी को 138, सुनील तिवारी को 136, नारायण सिंह जीना को 122 तथा विक्रांत रामचंद्र को 121 वोट पड़े। इसमें 5 सदस्यों को वरीयता दी जाएगी।

सचिव पद पर दीप जोशी, संप्रेक्षक चंदन बगड़वाल, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, सह कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष लवली दस्पा, उप सचिव प्रेम आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

चुनाव समिति के अध्यक्ष भानु प्रकाश तिलारा ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया। चुनाव संपन्न कराने में समिति के भगवती प्रसाद पाण्डे, वैभव पाण्डे, त्रिभुवन शर्मा, संतोष पंत, विमला नवीन्द्र, कमलेश कुमार आदि ने सहयोग किया।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …