Breaking News

धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस, महिला आरक्षण बिल लागू करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस का 41 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे काे स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल में लागू कराकर उन्हें समाज में उचित सम्मान देने का काम किया है।

बिष्ट ने कहा कि आज देश की लाखों महिलाएं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं। बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और महिला कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम कर रही हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को उज्जवल भारत की शपथ भी दिलाई। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग भी की।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव लता तिवारी, प्रदेश सचिव रजनी टम्टा, जिला महामंत्री लीला जोशी, तारा तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, धीरा तिवारी, किरण आर्या, राधा तिवारी, कमला पाण्डेय, दीपा बिष्ट, माधुरी बिष्ट, हेमा तिवारी, पुष्पा मेहरा, हेमा तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …