Breaking News

अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले की धूम, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा- पौराणिक मेले हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान

अल्मोड़ा: नगर में मां नंदा देवी मेले कि धूम मची है। स्कूली छात्र-छात्राओं के भव्य सांस्कृतिक जुलूस के साथ मेले के दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह 11 बजे डयोड़ी पोखर स्थित राबाइंका के मैदान में नगर व आसपास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयी सांस्कृतिक दलों ने कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित अलग-अलग परिधानों में सज धज कर भाग लिया। नगर के डयोढीपोखर से विद्यालयी सांस्कृतिक जुलूस शुरू हुआ विद्यालयों की अलग-अलग टीमों ने बाजार में सांस्कृतिक जलूस के साथ नृत्य गायन किये। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।

जुलूस एल आर साह रोड, थाना बाजार, गंगोला मौहल्ला, जौहरी बाजार, कारखाना बाजार,चौक बाजार, लाला बाजार होते हुए नन्दा देवी प्रांगण पहुंचा। जहां प्रत्येक विघालय द्वारा अपने कार्यक्रमों की एक से एक बढ़ कर प्रस्तुति दी गई

कदली वृक्ष को दिया आमंत्रण

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3:30 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर से कदली वृक्ष आमंत्रण हेतु चंद वंशज के राज-पुरोहित नागेश पंथ, मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी मंदिर समिति के व्यवस्थापक अनुप साह, मुन्ना वर्मा ,एलके पंत, ललित मोहन साह, मनोज सनवाल , अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट चीमा, कुलदीप मेर, महेंद्र बिष्ट, संतोष मिश्रा, रवि गोयल, देवेंद्र जोशी, रवि कनौजिया, नमन बिष्ट, दीक्षित शाह, ईशान शाह, कार्तिक जोशी, मारुत शाह, संचित वर्मा, योगेश जोशी, कमल बिष्ट, नामित जोशी, सुशील कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं मे गीता मेहरा सामाजिक कार्यकर्ता, मीना भैसौड़ा ,गंगा पांडे, गंगा जोशी, तारा भंडारी भगवती बिष्ट, सोनिया कर्नाटक, सुंदरी खड़ाई, भावना भट्ट ,इंदिरा बिष्ट, कमल भट्ट ,सरस्वती ठाकुर, प्रभात डंगवाल, मोहनी रावत, बसंती नेगी ,उमा बिष्ट, एवं मुन्नी पाटनी सहित अनको श्रद्धालु ढोल नगाड़ों सहित मां का जयकारा एवं भजन गाते हुए ग्राम फलसीमा पहुंचे जहां, प्रधान फलसीमा जसवंत सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट ,बिशन सिंह बिष्ट, भोपाल सिंह बिष्ट ,दीपक बिष्ट ,बलवंत बिष्ट ,मनोज बिष्ट ,मोनू भंडारी, किशन बिष्ट ,किशन बिष्ट( फौजी), कमल बिष्ट द्वारा कदली वृक्ष लेने आए हुए सभी समिति के लोगों व श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कदली वृक्षों को आमंत्रित किया गया। जिसके बाद सभी लोग ढोल नगाड़ों के साथ मां के जयकारे लगाते हुए ड्योढ़ी पोखर होते हुए बाज़ार मार्ग से नंदादेवी मंदिर परिसर पहुंचे।

स्टार नाईट में मचाया धमाल

नंदा देवी मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वही एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रांगण में मेला सह संयोजक/प्रभारी एडम्स (मेला) संजय साह रिक्खू की अध्यक्षता एवं सहसंयोजक दिनेश मठपाल व आशुतोष भट्ट के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस में एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी। स्टार नाइट के मुख्य कलाकार राकेश पनेरु एवं संगीता सोनल ने अपनी गायकी से खूब धमाल मचाया और लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

पौराणिक मेले हमारी संस्कृति एवं सभ्यता की पहचान: रेखा

मेले के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया। जहां पर स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है। यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे ।साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें।

कार्यक्रम में अतिथियों को समिति के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं संचालन मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, राजेन्द्र कैड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सभासद अमित साह मोनू, विनीत बिष्ट, मेला समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक व सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा दत्त जोशी, सलाहकार दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, मंदिर व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, अनूप शाह, एलके पंत, मेला सहसंयोजक हरीश बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, दिनेश मठपाल, सह संयोजक सांस्कृतिक पारितोष जोशी, कुलदीप मेर, अमित साह मोनू, महेंद्र बिष्ट, संतोष मिश्रा, आशुतोष भट्ट, रवि गोयल, संजय शाह, मीडिया प्रभारी अमरनाथ नेगी, कौशल किशोर सक्सेना, डा. रमेश सहित समस्त मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …