Breaking News

कुमाऊं: दवाई देने के बहाने घर मे घुसा युवक, महिला से किया दुष्कर्म

-पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर: जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की प्राथमिकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांडा रोड के गड़ियाचोरा कलियाबगड़ निवासी 30 वर्षीय महिला ने 28 वर्षीय कमल कांडपाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक पर आरोप है कि वह महिला के घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति चालक है वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना बीते गुरुवार दिन में दो बजे की है। पीड़िता ने कोतवाली में प्राथमिकी करा दी है, बताया जा रहा है आरोपी महिला पर बुरी नजर रखता था। महिला बीमार थी आरोपी दवाई देने के बहाने महिला के घर में घुसा। महिला को अकेला पाकर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …