Breaking News

सीता स्वयंवर के दौरान अचानक मंच पर गिर पड़े ‘परशुराम’, हार्टअटैक से मौत, मचा हड़कंप

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: स्टेज पर रामलीला का मंचन हो रहा था। रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग था। धनुष टूटने के थोड़ी देर बाद स्वयंवर में भगवान परशुराम पहुंचते हैं। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं- धनुष को किसने तोड़ा? धनुष को किसने तोड़ा? जल्दी बताओ… इसी बीच अचानक अचेत होकर मंच पर गिर पडते हैं।

 

मामला झारखंड के गढ़वा जिलो का है। डंडई प्रखंड क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान परशुराम का अभिनय कर रहे कलाकार को मंच पर अचानक हार्ट अटैक आ गया। पहले तो कलाकारों और दर्शकों ने समझा कि यह मंचन का हिस्सा है और उन्हें मौत का आभास नहीं हुआ। कुछ देर नहीं उठने के बाद दूसरे कलाकर उनकी तरफ दौड़ते हैं। उठाने की कोशिश की जाती है। वह नहीं उठते हैं। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि मृतक विनोद प्रजापति पिछले 10 सालों से रामलीला में भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे थे। इस घटना से सभी कलाकार व दर्शक स्तब्ध रह गए।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर):: ठेकेदारों ने PWD के एसई का किया घेराव, कहा- JE भारी सुविधा शुल्क की करता हैं डिमांड… जानिए पूरा मामला

अल्मोड़ा: सालों से लंबित बिलों का भुगतान नहीं होने व जेई के खिलाफ कार्यवाही की …