Breaking News

Almora Dussehra 2023: दशहरा पर्व पर बाजार में घूमा ‘दशानन का परिवार’, विदेशी भी पहुंचे दीदार को

अल्मोड़ा: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान रावण परिवार के डेढ़ दर्जन से अधिक विशालकाय कलात्मक पुतले खासा आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान विदेशी पर्यटक भी इस कलाकृति को देखने अल्मोड़ा पहुंचे और इस मूवमेंट को अपने कैमरों पर कैद करते नजर आए।

दोपहर 2 बजे से शिखर तिराहे से सटे पालिका पार्किंग भवन के पास सभी पुतले एकत्रित होने शुरू हुए। शाम पांच बजे तक दशानन के साथ ही सभी पुतले वहां एकत्रित हुए। जिसके बाद सभी पुतलों को मुख्य बाजार का भ्रमण कराने के बाद जूलॉजी ग्राउंड ले जाया जाएगा। जहां देर शाम राम डोले में विराजमान भगवान श्रीराम में तीर चलाकर रावण और उसके कुल का अंत किया।

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का दशहरा पर्व देश हीं नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। दशहरे को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। अल्मोड़ा ही एक ऐसा शहर है जहां रावण परिवार के डेढ़ दर्जन से अधिक पुतलों का निर्माण किया जाता है। इस बार रावण परिवार के 17 कलात्मक पुतले बनाए गए। जिसमें रावण, अहिरावण, मेघनाथ, ताड़िका, मयांतक, अतिकाय, मारीच, खर, दूषण, वरत, ध्रुमराक्ष, मायासुर, त्रिसरा, मकरासुर, देवातंक, अक्षय कुमार, कालकेतु आदि पुतले शामिल रहे।

इन कलात्मक पुतलों को देखने के लिए इस बार हजारों की तादात में भीड़ उमड़ी। बच्चे, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल व कैमरों से पुतलों की फोटो खींची। लंकापति रावण और उसके कुनबे के पुतलों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

नगरपालिका पार्किंग भवन के पास हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। संचालन करते हुए समिति के सचिव वैभव पांडे ने सभी को दशहरा की बधाई दी।

 

 

कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी थे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, ए.के सिकंदर पंवार, सभासद हेम चंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चंद्र जोशी,  विनोद वैष्णव, सलमान अंसारी, कैलाश गुरुरानी, दीपक साह, धर्मेन्द्र बिष्ट, मनोज जोशी, रवि गोयल, नीरज बिष्ट, आनंद सिंह बगड़वाल, अमरनाथ सिंह नेगी, पूर्व सभासद अशोक पांडे राधा बिष्ट, रवि रौतेला, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, संजय साह रिक्खू, गीता मेहरा, राजेंद्र बाराकोटी समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …