Breaking News

उद्यान घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला, कहा- मंत्री गणेश जोशी को करे बर्खास्त, विधायक नैनवाल दे इस्तीफा

अल्मोड़ा/बागेश्वर: उद्यान विभाग में हुए करोड़ों के घोटाले में हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद विपक्ष प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गया है। अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी व रानीखेत से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला फूंका। साथ ही कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी का बर्खास्त करने तथा विधायक प्रमोद नैनवाल से इस्तीफा की मांग की।

यहां शिखर तिराहे पर धामी सरकार में मंत्री गणेश जोशी व भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर जीरो टॉलरेंस की बात करती है दूसरी ओर भाजपा सरका में नए घोटाले उजागर हो रहे हैं। आज पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा लूट खसोट मचाई गई है। जब तक न्यायलय संज्ञान नहीं ले रहा है तब तक भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को दबाने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने उद्यान विभाग में हुए घोटाले में मंत्री गणेश जोशी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। कहा कि विधायक प्रमोद नैनवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान, दिनेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, विक्रम बिष्ट, दानिश खान, रोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।

 

बागेश्वर में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जांच के नाम पर सरकार लीपापोती कर रही है। प्रदेश में कई घोटाले हुए है लेकिन सरकार द्वारा किसी भी मामले में कोई जांच नहीं की गई। लेकिन उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच सीबीआई से कराने के निर्देश उच्च न्यायालय ने दिए हैं। अब जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश भंडारी, संगठन मंत्री कवि जोशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …