Breaking News

Almora: लोकसभा चुनाव की तैयारी को धार देगी कांग्रेस, जिला सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज

अल्मोड़ा: अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में बैठकों का दौर हो चुका है। कांग्रेस आगामी 28 नवंबर को जिले में बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें जिले के सभी छह विधानसभों के हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज की अध्यक्षता में नगर के एक होटल सभागार में जिला कार्यकारणी की बैठक हुई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, विधायक मौजूद रहे। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।

 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, अल्मोड़ा विधानसभा विधायक माननीय मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सांगठनिक जिला रानीखेत के जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, पूर्व जिलाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे व नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी मौजूद रहे।

इस अवसर पर गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह सम्मेलन बहुत महत्पूर्ण सम्मेलन है। इससे कांग्रेस कार्यक्रताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। सम्मेलन में हर बूथ से कार्यकर्ता भाग लेगा, जिसका आने वाले लोकसभा चुनावों में सीधा फायदा होगा।

राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से जहां कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी वही, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी जनता अवगत होगी।

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शहर से लेकर गांव तक हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इसमें भाग लेना होगा। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता को कांग्रेस की नीतियों व भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच में ले जाने के लिए मदद मिलेगी और इस सम्मेलन से एक नई ऊर्जा मिलेगी।

नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रयास करना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि सभी छह विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ से बीएलओ, बूथ अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही सभी फ्रंटल दल इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति व प्रभारी बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, संगठन जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र विष्ट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूरन विष्ट, दीवान सतवाल, गजेन्द्र फर्त्याल, विनोद वैष्णव, मनोज रावत, पूरन सुयाल, अंकुर कांडपाल, शिवराज नयाल, राजेन्द्र विष्ट, देवेंद्र विष्ट, विशन सिंह विष्ट, विक्रम विष्ट , राजेन्द्र जोशी, रमेश भाकुनी, सुरेश बोरा, बबलू अलमिया, रमेश लटवाल, मनोज सनवाल, दिनेश नेगी आदि ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गीता मेहरा ने किया।

इस अवसर पर महिला जिलाधक्ष राधा बिष्ट, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, अख्तर हुसैन, दीपा साह, निर्मल रावत, मनोज वर्मा, रोहित रौतेला, संजय कुमार, दीवान सतवाल, सुन्दर विष्ट, आशुतोष कनवाल, भुवन अधिकारी, कुंदन नेगी, सुरेश लाल, आनंद विष्ट, प्रताप राम, सुनील कर्नाटक, मयंक विष्ट, नारायण दत्त कांडपाल, जगदीश पांडे, बिंदू रौतेला, राजू भट्ट, महेंद्र प्रसाद, रविन्द्र सिंह, संदीप विष्ट जया जोशी, दिनेश रावत, हेम कुमार, सतीश पंत, गोपाल राम पूरन पाटनी, तारा मेहरा, सुन्दर सिंह, कमल राणा, प्रकाश अधिकारी, महेश कांडपाल, हरीश रौतेला, बद्री कांडपाल, तारु तिवारी, अंबी राम आर्या आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …