देहरादून: राजधानी देहरादून से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हथियारों से लैस बदमाशों ने एक ज्वैलरी के शोरूम पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान हाई सिक्योरिटी के बीच घटी इस डकैती की घटना से हड़ंकप मचा हुआ है। वारदात के बाद पुलिस के दावों पर सवाल उठने लगे है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 बजे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया औऱ मौके से फरार हो गए। इस घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश कार में सवार होकर आए थे और करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करने का दावा किया है। बताया जाता है कि पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को तांक पर रख कर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।
हाई सिक्योरिटी के बीच घटी इस डकैती की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग बड़ी ही तसल्ली से ज्वैलरी शॉप में जेवरात को एक जगह पर जमा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने से लग ही नहीं रहा है कि इन लोगों को पुलिस का थोड़ा सा भी खौफ है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि डकैतों ने किसी को बंधक बनाया है।
हैरानी की बात ये है कि जिस इलाके को पुलिस सबसे सुरक्षित बताती है, उसी क्षेत्र में डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस समय डकैती हुई तब देहरादून पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद थीं।
India Bharat News Latest Online Breaking News
