अल्मोड़ा: रानीधारा में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो चुका है। बीते दिनों नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने रानीधारा रोड का निरीक्षण किया था। अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र दीवार का निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही थी। वही, अल्मोड़ा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पंत भी इस क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए लगातार संघर्षरत थे।
रानीधारा मोटर मार्ग नगर का एक मुख्य लिंक मार्ग है जो कि अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था का दबाव कम करने का भी काम करता है लेकिन रानीधारा सड़क की सुरक्षा दीवार ग्रेस स्कूल के पास लगभग एक साल से क्षतिग्रस्त थी।
सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि पूर्व में उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। जिलाधिकारी द्वारा जनहित को देखते हुए सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण के कार्य के लिए धनराशि आवंटित की थी। लेकिन टेंडर होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा कार्य आरंभ नहीं किया गया था।

बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजकर व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा कर अविलंब इस टूटी हुई दीवार का निर्माण कराने की मांग की गई थी।
दीवार का निर्माण कार्य नहीं होने के कारण सीवर लाइन का कार्य रुका पड़ा था। अब इस दीवार का निर्माण कार्य शुरू होने से सीवर लाइन के काम के आगे बढ़ने व रानीधारा सड़क के सुधारीकरण की आस भी जगी है।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News



